Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर ट्रैकों की भिड़ंत में एक ट्रक चालक घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार झारखण्ड के धनवाद जनपद के निरशा काटा निवासी सरजू चौधरी का 35 वर्षीय पुत्र दुक्खन चौधरी जो ट्रक चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। रोड की भांति वह ट्रक चलाता हुआ कानपुर की ओर से कलकत्ता जा रहा था। जब उसका ट्रक मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर पहुंची तभी उसके आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे पीछे चल रहा उसके ट्रक की भिड़ंत हो गई और दुक्खन चौधरी घायल हो गया। हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था मे ट्रक चालक को इलाज के लिए सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचवाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By