उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र की बांदा रोड पर तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गौरी चदौरा गांव निवासी राम सजीवन का 30 वर्षीय पुत्र उमेश पाल बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के ललौली कस्बे से आगे बांदा रोड पर पहुंची तभी चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक उमेश पाल रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो तुरंत चार पहिया वाहन को अपने हिरासत में लेकर घायल को इलाज के लिए सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए भिजवा दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

