G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन पैदल जा रहे राहगीर को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे राहगीर रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के सीतापुर गांव निवासी रघुवीर का 50 वर्षीय पुत्र सुरेश पैदल किसी काम से जा रहा था। जब वह कस्बा के समीप स्थित नेशनल हाइवे पर पहुँचा तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उसे टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे वह रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share