उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में गांधी सभागार कलेक्ट्रेट में हाईस्कूल एवं इंटर मीडिएट बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण दिव्यांग छात्र/छात्राओं एवं उनके माता-पिता को सम्मानित किये जाने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोकोमोटर, श्रवण बाधित (एच०आई०) एवं दृष्टिबाधित (वी०आई०) दिव्यांग छात्र/छात्राओं तथा उनके माता-पिता को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी महोदया ने दिव्यांग छात्र/छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इन प्रतिभाशाली छात्र/छात्राओं ने जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि निरंतर परिश्रम एवं लगन से छात्र/छात्राएं भविष्य में और अधिक सफलता प्राप्त करें। पुलिस अधीक्षक द्वारा छात्र/छात्राओं को बधाई देते हुए उनके माता-पिता की मेहनत एवं समर्पण की सराहना की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी तथा विशेष शिक्षक उमा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

