उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने जनपद में तालाबों को पुनर्जीवित कर उनके वास्तविक स्वरूप को बहाल करने के उद्देश्य से “मिशन 300” का शुभारंभ किया गया है। इसके अंतर्गत तहसील खागा के ऐरायां विकास खंड क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम सभा सेमौरी में फावड़ा चलाकर अभियान की शुरुआत की गई। जिससे गाँव के लोगों में आखों में खुशियाँ झलक आई। गाँव वालों अब उम्मीद जाग गया है कि सरकार अवैध रूप कब्जा धारकों तालाब का सुंदरीकरण किया जायेगा। और जल संरक्षण से पशुओं और पक्षीयों की गर्मी में बड़ी राहत मिलेगी। जिलाधिकारी ने बतायाकि मिशन 300 के तहत जनपद के सभी विकास खंडों में प्रथम चरण में 25-25 तालाबों को चिन्हित किया जाएगा। यदि किसी तालाब पर अतिक्रमण पाया जाता है, तो उसे अतिक्रमणमुक्त कराते हुए “विकसित भारत जी-रामजी योजना” के अंतर्गत पुनर्जीवित एवं विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान से जल संरक्षण को मजबूती मिलेगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। जिलाधिकारी ने उपायुक्त श्रम रोजगार एवं समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि चिन्हित तालाबों को प्राथमिकता के आधार पर अतिक्रमणमुक्त कराते हुए वर्षा ऋतु से पूर्व पुनर्जीवित किया जाए, जिससे जनपद के विकास को गति मिल सके। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खागा डॉ. अभिनीत कुमार, उपायुक्त श्रम रोजगार, खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

