उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के चंदीपुर के समीप बाइक सवार रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बडागांव निवासी अजय का 25 वर्षीय पुत्र रोहित बाइक पर सवार होकर शहर किसी काम से आ रहा था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के चंदीपुर भादर के समीप पहुंची तभी अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक चालक रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहीं परिजन कानपुर न ले जाकर शहर के किसी प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

