G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में दिनांक 14.05.2026 को हुई ट्रॉली चोरी एवं थाना क्षेत्र में दिनांक 12/13.04.2026 को हुई थ्रेसर चोरी की घटनाओं का खुलाशा करते हुए संलिप्त पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की घटना में उपयोग ट्रैक्टर, मोटर साइकिल, तीन मोबाइल फोन, ₹4,400 नगद तथा चोरी की गई ट्रॉली एवं थ्रेसर बरामद किए गए। घटना का खुलासा करने व गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा गिरफ्तारी करने वाली टीम को ₹15,000 के इनाम से जे ₹15,000 के इनाम से पुरस्कृत किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में थरियांव थाना पुलिस द्वारा चोरी की दोनो घटनाओं का खुलासा करते हुये घटना में संलिप्त पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वादी मो० कफील पुत्र बन्ने खाँ निवासी हस्वा थाना थरियांव द्वारा दी गई तहरीरी सूचना बाबत वादी की ट्रैक्टर की ट्रॉली बनाने की दुकान हस्वा मोड़ पर है, यहां से रात्रि समय करीब 00:30 बजे अज्ञात चोरों द्वारा ट्रॉली चोरी हो गई। उक्त सूचना के आधार पर थाना थरियांव पर मु0अ0स0 106/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। वही दूसरी घटना वादी आशीष कुमार पुत्र केशन बाबू निवासी सुल्तान नगर बड़े पुल लोधीगंज, थाना कोतवाली द्वारा सूचना दी गई कि रात्रि में समय करीब 01.20 बजे अज्ञात चोरों द्वारा वादी की दुकान से एक थ्रेसर सुपर भारत कंपनी 50 एचपी चोरी कर लिया गया। उक्त सूचना के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0स0 142/2026 धारा 303 (2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। विवेचनात्मक कार्यवाई में प्रभावी सुरागरसी-पतारसी एवं मुखबिर खास की सूचना के आधार पर थरियांव पुलिस टीम द्वारा कौशाम्बी जनपद के सैनी थाना क्षेत्र के पथरावा गाँव निवासी बाबूलाल के 26 वर्षीय पुत्र बृजेश मौर्या, थाना क्षेत्र के कनवार गाँव निवासी बढ़कू यादव के 20 वर्षीय पुत्र दीपू यादव, जनपद के कोखराज थाना क्षेत्र के मलाक भायल गाँव निवासी कन्धई लाल के 25 वर्षीय पुत्र सुरेश कुमार, गाँव निवासी रोशन लाल के 27 वर्षीय पुत्र शिवबाबू , जनपद के मंझनपुर थाना क्षेत्र के मवई केवट गाँव निवासी 22 वारिस गुलाम उर्फ गोला गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share