उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाने के समीप अनियंत्रित बाइक गिरने से बाइक पर सवार चालक और उसकी चाची दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद चाची को घर जाने की सलाह देते हुए भतीजे को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के उमर गहना गांव निवासी अरविंद कुमार का 20 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार अपने चाचा मनोज कुमार की पत्नी मधु देवी को बाइक पर सावर कर असोथर कस्बे में बैध के पास इलाज कराने गया था। जब उसकी बाइक थाने के सामने पहुंची तभी अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे चाची और भतीजा दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए असोथर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद चाची मधु को घर जाने की सलाह देते हुए। गंभीर रूप से घायल भतीजे को सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

