G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में रात्रि को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय के कुशल पर्यवेक्षण में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के दृष्टिगत यातायात मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान (ड्रंक एण्ड ड्राइव) के अंतर्गत नशे की हालत में वाहन चलाने वाले वाहनों की चेकिंग में जिंदपुर टोल प्लाजा पर क्षेत्राधिकार यातायात प्रगति यादव की उपस्थिति में यातायात प्रभारी निरीक्षक केशरी प्रसाद यादव एवं थाना ललौली की सीसी टीम प्रभारी राजेश कुमार सहित अन्य पुलिस बल द्वारा चेकिंग की गई एवं बड़ौरी टोल प्लाजा पर टीएसआई लालजी सविता व थाना कल्यानपुर के सीसी टीम प्रभारी संजय सरोज मय फोर्स के चेकिंग की गई। और काटोघन टोल प्लाजा पर खागा सीसी टीम प्रभारी कृष्ण कुमार यादव एवं टी एस आई रामानन्द के द्वारा चेकिंग कर कार्यवाई की गई। अभियान के दौरान नशे की हालत (ड्रंक एण्ड ड्राइव) में वाहन चलाने वाले विभिन्न वाहन चालकों के विरुद्ध 22 ई-चालान कर 2,20,000/- रुपये का जुर्माना किया गया तथा बिना नंबर प्लेट के भरी मॉल वाहक वाहनों के 22 ई- चालान कर 1,60,000/- रुपये का जुर्माना किया गया और 2 ट्रैक्टर को थाना ललौली में सीज किया गया। पुलिस द्वारा आमजन से अपील – यातायात नियमों का पालन करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share