G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी से अपनी पुत्री का पेपर दिलाकर लौट रहा किसान अनमोल सिंह राठौर 50 वर्ष को डंपर की जोरदार टक्कर से मौके पर मौत हो गई। जबकि मोटर साइकिल पर बैठी पुत्री खुशी सिंह उम्र 18 वर्ष एवं उसकी सहेली काजल मोटर साइकिल से दुर जा गिरी। जिससे दोनों बाल बाल बच गई। घटना से उत्तेजित ग्रामीणों ने मुरादीपुर बिंदकी मार्ग जाम कर दिया। उत्तेजित ग्रामीणों ने कहा कि भारी वाहनों पर जब तक प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा। जाम नहीं खुलेगा तब तक ग्रामीणों ने मौके से शव को उठने नहीं दिया घटना की जानकारी कल्यानपुर थाना पुलिस को मिली मौकी पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझने का प्रयास किया। मगर ग्रामीण मानने को तैयार नहीं हुए जिस पर पुलिस ने मामले की सूचना उप जिलाधिकारी बिंदकी को दी मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को समझाते हुए कहा कि मृतक किसान को प्रशासन की ओर से हर संभव मदद दिलाई जाएगी। उप जिलाधिकारी के आश्वासन पर ग्रामीणों ने अवरूद्ध मार्ग को खोल दिया। तब पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताते हैं कि मृतक किसान अनमोल सिंह राठौड़ उम्र 50 वर्ष निवासी गुगौली थाना कल्याणपुर रोड किनारे मकान बनाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। सुबह पुत्री को बी ए की परीक्षा दिलाने के लिए बिंदकी गए थे। परीक्षा दिलाकर वापस आ रहे थे। तभी कंसपुर गुगौली रोड पर मुरादीपुर से डंपर तेज गति से बिंदकी की ओर जा रहा था। तभी कंसपुर गुगौली के पास किसान को डंपर ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे किसान की मौत हो गयी। मृतक के एक पुत्र सिद्धार्थ सिंह राठौर उम्र 21 साल व खुशी सिंह पुत्री उम्र 18 वर्ष व माता गोरी सिंह का रो-रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में थाना प्रभारी सुमित देव पांडे ने बताया कि मौके से डंपर को पकड़ लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है कानूनी कार्यवाई की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share