उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में मौसा-मौसी के साथ घर जा रही 16 वर्षीय किशोरी रविवार की सुबह शादीपुर रेलवे क्रासिंग पार करते समय स्वतंत्रता सेनानी ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा गांव निवासी राम भवन की पुत्री अशिंका उर्फ नेहा रविवार की सुबह लगभग 10ः30 बजे अपने मौसा अरविन्द व मौसी रेनू के साथ बाइक में बैठकर उनके घर बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के बरदरा गांव जा रही थी। बताते है कि सदर कोतवाली क्षेत्र के शादीपुर रेलवे क्रासिंग बन्द होने कारण अर्जुन बाइक झुकाकर उस पार निकल गया। वहीं मौसी और नेहा क्रासिंग पार कर रही थी। तभी इलाहाबाद से कानपुर की ओर जा रही नॉन स्टाप स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की चपेट में नेहा आ गयी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। किशोरी का आधा धड़ लाइन में पडा रहा गया। जबकि आधा धड़ इंजन में फंस गया। 50 नम्बर गेट के आगे ट्रेन रूकी। लगभग 45 मिनट तक ट्रेन खड़ी रहीं मौके में पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

