G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बरदरा गाँव के समीप रविवार की दोपहर बाइको की हुयी भिडन्त में तीन लोग घायल हो गये। घायल अवस्था मे जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के तालिबपुर गांव निवासी रामचन्द्र का 25 वर्षीय पुत्र अरूणेश अपने साथ विपिन पुत्र छंगू 18 के साथ अपनी बहन गीता पत्नी अनुज निवासी बकंधा कोतवाली गया था। वापस लौटते समय जैसे ही यह लोग भदार के समीप पहुंचे तभी सामने से आ रहे बाइक सवार नीरज पुत्र साजन 32 निवासी चंदीपुर से भिडन्त हो गयी। जिससे तीनो गम्भीर रूप से घायल हो गये। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने अरूणेश की हालत गंभीर देखते हुए उसको प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर बाकी घायलो को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share