उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के बडनपुर पेट्रोल पम्प के समीप ट्रैक्टर पर ईट लादकर जा रहा मजदूर ट्रैक्टर से उतर कर रोड पार करने लगा तभी तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के फुलवा मऊ गांव निवासी मुखिया का 23 वर्षीय पुत्र श्यामू जो ईंट भट्ठे में मजदूरी करता है। आज सुबह ट्रैक्टर पर ईट लादकर छोड़ने जा रहा था। जब थाना क्षेत्र के बड़नपुर पेट्रोल पम्प के समीप पहुंचा तो रोड किनारे ट्रैक्टर खड़ा कर रोड पारकर गोमती से पान मसाला खरीदने जा रहा था। तभी तेज रफ्तार बाइक ने उसको जोरदार टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से श्याम गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share