उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के सामियाना गांव के समीप अधेड़ आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था। तभी वह नीचे गिरकर गंभीर से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र के फुलवामऊ गांव निवासी सकठु का 55 वर्षीय पुत्र दिनेश जो गाजीपुर थाना क्षेत्र के समियाना गांव के समीप स्थित ईट भट्टे में मजदूरी करता है। वहीं समीप में लगे आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था। तभी वह पेड़ से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share