G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा गांव में स्थित जूनियर हाई स्कूल के समीप अनियंत्रित बाइक गिरने से सवार मासूम सहित तीन लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एक को रेफर कर बाकी घायलो को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भिटौरा गांव निवासी आशिफ का 22 वर्षीय पुत्र आरिफ और अली हसन का 35 वर्षीय पुत्र असलम और उसके साथ कलाम का 6 वर्षीय पुत्र मो० उमर तीनो एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकले थे।

तभी गांव में स्थित जूनियर हाई स्कूल के समीप बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक पर सवार सभी लोग घायल हो गए फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी शिवसरन व पायलट गुलाब सिंह ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद आरिफ को कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर बाकि घायलो को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। वहीं साथ में आए घायलो के परिजन आरिफ को शहर के किसी प्राइवेट अस्पताल इलाज करने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share