G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की राधा नगर थाना क्षेत्र के रमवा गांव के समीप रोड पार कर रहे बालक को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के बीबी हॉट गांव निवासी विनोद कुमार अपने परिवार सहित राधानगर थाना क्षेत्र के रमवा गाँव के समीप स्थित ईट भट्टे में मजदूरी करता है। उसका 9 वर्षीय पुत्र विनीत कुमार आज दोपहर रोड पार कर रमवा गाँव दुकान से सामान खरीदने जा रहा था। तभी रोड से निकले तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसको जोरदार टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से विनीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share