उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के राम नगर किसोइ गाँव के ग्राम प्रधान रामनगर किसोई ग्राम प्रधान ने थाने में सूचना दिया कि उनके घर के पास एक खेत है जिसमें एक शव पड़ा हुआहै। सूचना मिपते ही मौके पर पहुंचीं पुलिस और क्षेत्राधिकारी खागा ने शव की पहचान कराई तो पता चलता कि वहां के ग्राम प्रधान अजीत सिंह यादव की लगभग 80 वर्षीय बृद्ध मां का हैं। शव की शिनाख्त होने के बाद बॉडी को देखकर ऐसा लगता है कि जैसे किसी ने कोई केमिकल या कोई ज्वलनशील पदार्थ शव के ऊपरी हिस्से पर डालकर उसको पूरी तरह शिनाख्त मिटाने का प्रयास किया गया।

शव करीब 10 से 12 घण्टे पुराना व रात्रि की लग रहा है। रात्रि में ही उनके साथ घटना हुई हुई है। जिसकी वजह से जानवरों द्वारा शव को क्षत विक्षत कर दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु मॉर्चरी भिजवा दिया है। ग्राम प्रधान से उनकी मां के साथ जो घटना हुई है, उस संबंध में तहरीर प्राप्त कर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस हर एंगल से घटना की जांच पड़ताल कर रही है। उच्चाधिकारियों द्वारा व फील्ड यूनिट के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर लिया गया है। इनकी मां को आखिरी बार कल शाम को 6 से 7 बजे के बीच में किसी स्थानीय ग्राम वासी ने देखा था जब वो घास लेने जा रही थी। रंजिश का कारण किसी बाहरी व्यक्ति से अभी तक प्रकाश में नहीं आया है।

इनकी मां कुछ समय से घर से अलग होकर अपने भाई के यहां रह रही थी। और उसी गांव में करीब 200 से 300 मीटर दूर उनके भाई का घर था वहां पर रहा करती थी। किस हालात में उनके साथ ये घटना हुई और रात्रि में वह कहां थी इसके संबंध में सीसीटीवी कैमरे भी देखे जा रहे हैं घटना का जल्द से जल्द अनावरण कर लिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा दी जानकारी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

