G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की राधानगर पुलिस द्वारा थाना खागा व थाना राधानगर क्षेत्रान्तर्गत हुई चोरी की घटनाओं में संलिप्त 03 शातिर चोरों को गिरफ्तार उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गया। वादिनी अन्नू पत्नी अतुल कुमार निवासी कोऑपरेटिव बैंक के पीछे थाना राधानगर द्वारा थाने पर सूचना दी गई कि वह अपने निवास स्थान पर न रहकर वर्तमान में दिल्ली में रह रही हैं। निवास स्थान से बाहर रहने के कारण वादिनी ने सुरक्षा के दृष्टिगत अपने पूरे जेवर अपने मायके मदरियापुर थाना राधानगर में पिता गंगासागर के यहां रखे थे। तथा वादिनी के पिता का पूरा परिवार 14.05.2026 को घर में ताला लगाकर ग्राम केवटमई थाना खखरेरू चले गए थे। उसी रात को अज्ञात चोरों द्वारा घर का ताला तोड़कर मेरा पूरा जेवर चोरी कर ले गए। इस संबंध में थाना राधानगर पर मु0अ0सं0 87/2026 धारा 305 (a)/331(1) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।इसी तरह वादी विनय कुमार सोनी पुत्र वीरेन्द्र कुमार सोनी निवासी, थाना खागा।द्वारा सूचना दी गई कि वह दिनांक 21.10.2025 को घर में ताला बंद करके सपरिवार चित्रकूट घूमने गये थे। वापस आने के उपरान्त दिनांक 22.10.2025 को शाम देखा तो अज्ञात चोरों द्वारा घर का ताला तोड़कर सोने चांदी के आभूषण एवं नगदी चोरी कर लिये गये। इस संबंध में थाना खागा पर मु0अ0सं0 431/2025 धारा 305/331 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी थरियांव के नेतृत्व में थाना राधानगर पुलिस द्वारा उपरोक्त मुकदमों में प्रभावी सुरागरसी पतारसी एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 24.05.2026 को सथरिया रेलवे अंडरपास से तीन आरोपी थाना क्षेत्र के देवीगंज मोहल्ला निवासी विजेन्द्र सिंह उर्फ पप्पू यादव के 24 वर्षीय पुत्र ऋषभ यादव वही मोहल्ला निवासी रामबाबू गुप्ता के 30 वर्षीय पुत्र योगेश कुमार गुप्ता उर्फ नितिन और सदर कोतवाली क्षेत के शांती नगर मोहल्ला निवासी छेद्धू के 27 वर्षीय पुत्र सलीम उर्फ सलमान उर्फ राजू को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से मु0अ0सं0 87/26 धारा 305(a)/331(1) बीएनएस से संबंधित माल मशरूका पीली धातु के लाकेट की एक माला (काली मोती में गुहा हुआ), सफेद धातु की दो हाय व एक पीली धातु की हाथ की एक माला (काली मोती में पिरोया हुआ), सफेद धातु विछिया 10 जोड़ी, 01 चाबी गुच्छा सफेद धातु, 02 जोड़ी पायल सफेद धातु, 02 कड़ा (बच्चे के पैर का), 2 कड़ा (बच्चे के हाथ का), 01 पीली धातु की सलाई, 02 एण्ड्राइड मोबाइल फोन, 01 लोहे का सब्बल, एक पल्सर मोटर साइकिल तथा मु0अ0सं0 431/2025 धारा 305/331 BNS थाना खागा जनपद फतेहपुर से संबंधित चोरी के माल को बेचने के उपरांत प्राप्त ₹31,000/- नगद बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर मु०अ०सं० 87/26 में धारा 317(2)/317 (5)/61 (2) बीएनएस एवं 431/2025 में धारा 317 (2)/112 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। गिरफ्तार आरोपियों को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share