उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में टीचर सेल्फ केयर टीम (TSTC) द्वारा आयोजित कन्यादान चेक वितरण समारोह में समाजवादी नेता एवं पूर्व डीआईजी रामतीर्थ परमहंस ने सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव मौजूद रहे। समारोह के दौरान जरूरतमंद कन्याओं के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए रामतीर्थ परमहंस ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना सबसे बड़ा सामाजिक दायित्व है। उन्होंने टीचर सेल्फ केयर टीम (TSTC) संस्था की इस पहल को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करते हैं। पूर्व डीआईजी रामतीर्थ परमहंस ने संस्था की पूरी टीम एवं पदाधिकारियों को इस नेक कार्य के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कहा कि सामाजिक सहयोग और जनसेवा के माध्यम से ही समाज को मजबूत बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में टीचर सेल्फ केयर टीम TSTC संस्था के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share