G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला स्तरीय शुल्क नियामक समिति की बैठक जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में महात्मा गाँधी कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद के विभिन्न स्ववित्त पोषित विद्यालयों में शुल्क निर्धारण एवं उससे संबंधित शिकायतों की समीक्षा की गई। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा उत्तर प्रदेश स्ववित्त पोषित स्वतंत्र विद्यालय (शुल्क निर्धारण) अध्यादेश-2018 के प्राविधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सी०बी०एस०ई० बोर्ड, आई०सी०एस०ई० बोर्ड एवं यू०पी० बोर्ड से संचालित विद्यालयों में किये गये निरीक्षणों की जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया गया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि विद्यालयों द्वारा निर्धारित शुल्क शासनादेश एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप ही लिया जाये तथा अभिभावकों की शिकायतों का समय बद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया कि जनपद में संचालित समस्त विद्यालय शुल्क वृद्धि की गणना, सीटों की उपलब्धता एवं विद्यालय की वेबसाइट का विवरण एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही विद्यालयों में शासनादेश के अनुरूप फीस वृद्धि, पोशाक परिवर्तन, किताबों एवं अन्य शिक्षण सामग्री से संबंधित नियमों का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।इस अवसर पर वरिष्ठ कोषधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, विद्यालय के प्रबंध समिति के प्रतिनिधिगण, समिति के सदस्यों सहित सम्बंधित उपस्थिति रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share