G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के कस्बे के बस स्टैण्ड के समीप रविवार की देर रात पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके मे पर ही मौत हो गयी। सुबह जानकारी होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कस्बा के मोहल्ला अम्बेडरकर नगर निवासी दुलारे का का 20 वर्षीय पुत्र रामबरन रात लगभग 10 बजे बस स्टाप किसी काम से आया था। वापस लौटते समय जब वह बस स्टाप से कुछ दूरी पर पहुंचा तभी अज्ञात वाहन उसे कुचलते हुए निकल गया। जिससे उसकी मौके में पर ही मौत हो गयी। उधर परिजन देर रात वापस न आने पर खोज बीन शुरू कर दी। लेकिन उसका कोई सुराग न लगा। सुबह राहगीरो की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर जब परिजनो को इसकी जानकारी हुयी तो घर में कोहराम मच गया। घटना के बाबत जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भाई रामसजीवन ने दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share