उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के सूपा मजरे अधारीपुर गाँव मे मामूली विवाद को लेकर दबंग पुत्रो ने तीस वर्षीय युवक को लाठी डन्डा व धारदार हथियार मार कर घायल कर दिया। बीच बचाव करने पहुंची मां को भी हमलावरों ने राड मारकर घायल कर दिया।घायल अवस्था मे युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार सूपा मजरे अधारीपुर गांव निवासी रामनरायन निषाद का पुत्र ब्रजेश निषाद को मामूली विवाद को लेकर गांव के ही दबंग राजेश अर्जुन पुत्रगण रामकेश रामनरेश पुत्रगण शिवशंकर, अवधेश पुत्र रमेश तथा सुनील पुत्र रामकेश ने लाठी डन्डा व धारदार हथियार से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीखपुकार सुनकर बेटे को बचाने पहुंची मां होरी मती को भी दबंगो ने पीटकर घायल कर दिया। तथा धमकी देेते हुये मौके से फरार हो गये। जिला अस्पताल में इलाज करवा रहे परिजनो ने बताया कि उनकी दीवार से राजेश ने ईट निकाल लिया। इसका विरोध जब किया तो पूरा परिवार घर के अन्दर घुस कर ब्रजेश व उसकी मां को लाठी डन्डो से पीटकर घायल कर दिया। वहीं पीडित परिजनों ने बताया कि आरोपी लगातार समझौता करने का दबाव बना रहे है समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share