G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आगामी बकरीद पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के संयुक्त तत्वावधान में कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कानून व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति तथा सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित सभी अधिकारियों से तैयारियों की अद्यतन स्थिति की जानकारी की और संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि बकरीद पर्व को सकुशल शांतिपूर्ण ढंग से सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपस में मेलजोल के साथ मनाए। उन्होंने कहा कि कोई भी नई परंपरा न डाली जाए प्रतिबंधित पशुओ की कुर्बानी न की जाए और कहा कि शासनादेशा अनुसार यह सुनिश्चित करें कि रोड पर नमाज न पढ़ी जाए। कुर्बानी खुले में न करे साथ ही अपशिष्ट का निस्तारण ठीक ढंग से किया जाए अवशेष कहीं खुले में बाहर न दिखाई दे। उन्होंने कहा कि बकरीद के त्यौहार पर निर्बाध विद्युत और जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी संयुक्त रूप से भ्रमण शील रहकर त्यौहार को सकुशल शांतिपूर्ण सम्पन्न कराए। अवशेष बाहर ना डाले जाएं विधिवत तरीके से उसको जमीन के अंदर ढक कर रखा जाए रास्ते में ले जाते समय भी अच्छी तरह से ढक कर ले जाया जाए। उन्होंने कहा कि मन्दिर/मस्जिदों में लगे सी०सी०टी0वी0 कैमरे क्रियाशील रहे तथा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों का भ्रमण अवश्य करें। मस्जिदों के आस पास साफ–सफाई करा दी जाय। अफवाहों पर ध्यान न दें, अफवाह फैलाने वालों पर नियमानुसार कड़ी कार्यवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बैठक में जो सुझाव व निर्देश दिए गए है आप सभी लोग नीचे स्तर तक पहुंचा दें ताकि भ्रम की स्थिति न रहे और त्यौहार सकुशल मनाया जा सके। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस क्षेत्राधिकारियों से थानावार की गई तैयारियों की जानकारी ली और कहा कि नमाज़ पढ़े जाने वाले स्थानों पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी ससमय लगा दें। अपशिष्ट उठाने वाले वाहन चालकों व थाना प्रभारी आपस में मोबाइल नंबर अवश्य साझा कर लें। जिससे कि त्यौहार में कोई समस्या न आने पाए। बैठक में उपस्थित संभ्रांत नागरिकों ने अपने–अपने सुझाव दिए, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि नियमानुसार कार्यवाई कर अमल में लाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) विनय पांडेय, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सुनील कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशाषी अभियंता विद्युत हाईड्रिल, समस्त ईओ, थाना प्रभारी, विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष बीरेंद्र पांडेय, शहरकाजी, आदर्श व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचन्द्र शुक्ला एवं संभ्रांत नागरिकगण सहित सम्बन्धित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share