उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा ओम घाट दोस्तों के साथ गंगा नहाने यह युवक गहरे पानी मे डूब गया। जिसकी जानकारी स्थानीय गोताखोरों को हुई तो तुरंत उसको नदी से बाहर निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के कालकन रोड मसवानी मोहल्ला निवासी सुशील कुमार यादव का 22 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार यादव अपने मोहल्ला निवासी रामू यादव के 15 वर्षीय पुत्र शिवा यादव और दीपक यादव के 14 वर्षीय पुत्र गुलशन यादव के साथ गंगा स्नान करने गया था।

तभी नदी में नहाते समय वह गहरे पानी मे डूब गया। जिसकी जानकारी स्थानीय गोता खोरो को हुई तो तुरंत उसको पानी मे खोजकर बाहर निकाला और घटना घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सुचना मिलते ही मौके पर पहुँची एम्बुलेन्स के ईएमटी शिवशरन व पायलट गुलाब ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसको मृत घोषित कर दिया तो साथ आए परिजनों में कोहरा मच गया सभी का रो-रोकर हाल बेहाल होता रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share