G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के लदिगवां गांव के समीप रोड पार कर रही बृद्ध महिला को बाइक सवार दम्पत्ति ने टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार दम्पत्ति व बृद्ध महिला सहित तीनो घायल हो गए। घायल अवस्था में इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बाइक चालक को घर जाने की सलाह देते हुए दोनों महिलाओं को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी 40 वर्षीय बुधराज अपनी 36 वर्षीय पत्नी सोनी देवी को बाइक पर सवार कर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के लदिगवां गांव के समीप पहुंची तभी मलवा थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव निवासी स्व. राम सजीवन की 95 वर्षीय पत्नी पार्वती वाहन से उतर कर अपनी भतीजी के घर लदिगवां गांव जाने के लिए रोड पार कर रही थी उससे जोरदार तकरा कर रोड पर गिर गई। जिससे बाइक सवार दम्पत्ति व बृद्ध महिला तीनो घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बाइक चालक बुधराज को घर जाने की सलाह देते हुए। दोनों महिलाओं को सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी शेखर द्विवेदी व पायलेट गुलाब के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जिसमें घायल वृद्ध महिला पार्वती की हालत गंभीर बनी हुई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share