उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सदर अस्पताल में एक घायल मरीज़ को उसके परिजनों द्वारा भर्ती कराया जो ऑटो पर सवार था तभी ट्रैक्टर ने ऑटो को टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के हरिहरपुर गाँव निवासी चन्द्रपाल का 27 वर्षीय पुत्र रामु आगरा जनपद में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। वही वह ऑटो में सवार होकर किसी काम से जा रहा था। तभी ट्रैक्टर ने ऑटो को टक्कर मार दिया। जिससे ऑटो पर सवार रामु गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना उसके परिजनों को हुई तो परिजन अपने प्राइवेट वाहन से आगरा जनपद पहुंचे और उसको रेफर करा अपने साथ लाकर उसको इलाज के लिए फतेहपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share