उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के रानी गांव की मोड पर बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक पर सवार महिला गिरकर घायल हो गई। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नरौली गांव निवासी धरम पाल का 40 वर्षीय पुत्र राम नाथ अपनी 65 वर्षीय मां इंद्रवती को बाइक पर सवार कर घर से खागा कस्बे उसका इलाज कराने जा रहा था। जब उसकी बाइक किशनपुर थाना क्षेत्र के रारी गांव की मोड पर पहुंची तभी दूसरे बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक पर सवार उसकी मां इंद्रावती रोड पर गिरकर घायल हो गई। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share