G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के बवांरा गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बांदा जनपद के कमासिन थाना क्षेत्र के अमेठी गांव निवासी छोटेलाल का 34 वर्षीय पुत्र राम सजीवन व उसके चाचा धनराज का 24 वर्षीय पुत्र देवी शरन दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए गाजीपुर आ रहे थे। जब उनकी बाइक गाजीपुर थाना क्षेत्र के बवांरा गांव के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। जिससे बाइक पर सवार दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्रथमिम उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी शेखर द्विवेदी व पायलट गुलाब के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share