उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के अंदौली पुलिया के समीप मंगलवार की भोर पहर अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के अमरजई मुहल्ला निवासी राम किशोर शर्मा का 28 वर्षीय पुत्र अरूण शर्मा बाइक पर सवार होकर अपनी रिश्तेदारी में गया था। बताते हैं कि वहाँ से भोर पहर लगभग चार बजे वापस घर आते समय जब उसकी बाइक अंदौली पुलिया के समीप पहुंची तभी अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share