G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बरौरा के नजदीक समय लगभग 11:30-12:00 बजे के बीच में स्थानीय पुलिस व यूपी-112 को सूचना मिलती है कि बरौरा गाँव के नजदीक जोकि हाईवे से लगा हुआ है। जिसके पास एक यार्ड बना हुआ है। यार्ड में जो फाइनेंस की गाड़ियां जो टूफ (जब्त/सीज) होती है। वो वहां पर खड़ी होती है। करीब 134 बड़े-छोटे वाहन वहां पर खड़े हुये थे। जिनमें से कुछ वाहनों में आग लग गई है। सूचना पर स्थानीय थाना मलवां पुलिस व फायर ब्रिगेड वहां पर पहुंचती है। और आग पर काबू पा लिया जाता है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि इस पूरी घटना में बताया जा रहा है कि करीब 12-13 छोटी बड़ी गाड़ियां आग लगने से क्षतिग्रस्त हुई हैं। इसके अलावा बाकी गाड़ियां सुरक्षित करा ली गई है। इस घटना में आग लगने का कारण यह पता चल रहा है कि यार्ड के पास एक खेत है । जिसके उपर से करंट की एल.टी विद्युत लाइन में फॉल्ट/करंट जा रही थी, जिसकी वजह से खेत में आग लग गई । आग बढ़ते-बढ़ते यार्ड में पहुंच गई। उपरोक्त घटनाक्रम में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। पुलिस त्वरित कार्यवाई से काफी वाहन जलने से बच गए हैं। आग लगने के सही कारण की जांच अभी चल रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share