G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर गाँव में सोमवार की दोपहर माँ ने किशोरी को किसी बात को लेकर डांट दिया। माँ की डांट से क्षुब्ध होकर किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार फरीदपुर गांव निवासी रामू की 17 वर्षीय पुत्री खुशी को सोमवार की दोपहर मां सावित्री देवी ने किसी बात को लेकर डांट-डपट दिया। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे लेकर बिन्दकी सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर आए। जहां भर्ती कर उपचार शुरू हुआ। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में भाई अंकुर ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share