उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के कुल खेड़ा गांव में रोज-रोज के झगड़े से तंग आकर मंगलवार की सुबह युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जिसकी सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार चांदपुर थाना क्षेत्र के कुलखेड़ा गांव निवासी रमेश का 27 वर्षीय पुत्र सत्य प्रकाश का अपनी पत्नी रिंकी देवी से आए दिन विवाद होता था। सोमवार की रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिस पर आज सुबह उसने कमरे में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

