उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के लहुरी सरांय गाँव में चूल्हे से निकली चिंगारी से छप्पर में आग लग गयी जब तक लोग इकट्ठा होकर अग बुझाने का प्रयास करते कि तब तक अनाज सहित हजारों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर नियंत्रण पा लिया है। मंगलवार को दोपहर 2 बजे के करीब बंथरा मार्ग स्थित विमल कुरील के घर में खाना बनाने के बाद चूल्हे में पड़ी राख से निकली चिंगारी से अचानक आग छप्पर में लग गई। आग की लपटे देखते ही ग्रामीण आनन फानन अगल-बगल हैंड पंप से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते तब तक हजारों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। पीडित विमल कुरील ने बताया कि छप्पर के नीचे रखा 4 कुंतल गेहूं एक कुंटल धान लकड़ी का तखत एक साइकिल सहित घर के कपड़े जलकर राख हो गए। आग की सूचना पर हल्का लेखपाल कुलदीप मौर्य मौके पर पहुंचकर पड़ताल कर जांच रिपोर्ट तहसील को भेजी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share