उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा रोड पर बिसौली गाँव के समीप बाइको की भिड़ंत में एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के केशरूवा गाँव निवासी शफीक अहमद का 20 वर्षीय पुत्र शमीर अहमद बाइक पर सवार होकर कोतवाली क्षेत्र के बिसौली चौराहे पर होटल में नास्ता करने आया था। तभी दूसरे बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई जिसमें शमीर अहमद घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स के ईएमटी दिनेश सिंह व पायलेट मनोज कुमार ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share