उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के शईदाबाद मोहल्ले से युवक खेतो में शौचक्रिया के लिए गया था। तभी उसको जहरीले सांप ने काट लिया सांप काटने की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शईदाबाद मोहल्ला निवासी हरि मोहन का 28 वर्षीय पुत्र प्रदीप खेत में शौचक्रिया करने गया था। तभी वहां उसको जहरीले सांप ने काट लिया। साँप काटने की बात उसने घर आकर अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजन उसको अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसको कानपुर लेकर जाते इससे पहले ही प्राइवेट एम्बुलेन्स चालक परिजनों को गुमराह कर शहर के किसी प्राइवेट अस्पताल लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

