उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गौरा चुरयानी गाँव की मोड़ के समीप बाइक पर सवार महिला चलती बाइक से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शाहूपुर गांव निवासी स्व. छेददु की 70 वर्षीय पत्नी छीटाना देवी अपने पुत्र ननकु के साथ बाइक पर सवार होकर कोटे से गल्ला लेने गई थी। वहाँ से वापस लौटते समय जब गौरा चुरयानी गांव की मोड़ पर बाइक पहुंची तभी वह चलती बाइक से पीछे को पलट कर खडींजे पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share