G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के ज्वालागंज बस स्टॉप के समीप रोड किनारे खड़े राहगीर को ई-रिक्शे ने टक्कर मार दिया। जिससे राहगीर रोड पर गिरकर घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के पुरानी बिंदकी मोहल्ला निवासी हाल मुकाम सदर कोतवाली क्षेत्र के वर्मा चौराहा में निवास कर रहा मेवालाल का 25 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार ज्वालागंज बस स्टॉप किसी काम से गया था। जब वह रोड किनारे खड़ा था तभी तेज रफ्तार से निकले ई-रिक्शे ने उसको जोरदार टक्कर मार दिया। रिक्शे की टक्कर से अशोक कुमार रोड पर गिरकर घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। घायल अशोक कुमार ने बताया वह शहर में रह कर सिलाई का काम करता है आज वह बस स्टॉप काम से गया था। तभी ई-रिक्शा हमको टक्कर मारते हुए निकल गया जिससे मेरा एक पैर टूट गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share