G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के एकडला यमुना नदी घाट पर दोस्तों के साथ नहाने गया किशोर गहरे पानी में डूब गया। जिसका शव दूसरे दिन बरामद हुआ तो पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के परिजनों ने दोस्तों पर हत्या कर शव नदी में फेंकने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सरौली गांव निवासी राम शंकर तिवारी का 15 वर्षीय पुत्र आदित्य तिवारी अपने दोस्तों के साथ यमुना नदी के एकडला घाट पर नहाने गया था। तभी वह गहरे पानी में जाने से डूब गया, हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। पुलिस और परिजन किशोर की तलाश में लगे थे। घटना स्थल से कुछ दूर पर किशोर का शव बरामद होने पर पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के नाना कौशलेश तिवारी ने बताया कि नाती के दोस्त अपने साथ उसको लेकर गए थे और उसकी हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया। उसके 7 दोस्तो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें तीन नाम जद और चार अज्ञात में है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share