उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के लदिगवां गांव के समीप रोड पार कर रही बृद्ध महिला को बाइक सवार दम्पत्ति ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई घायल अवस्था उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के अल्लीपुर जगन्नाथपुर गांव निवासी स्वर्गीय राम सजीवन की 95 वर्षीय पत्नी पार्वती देवी ललौली थाना क्षेत्र के लदिगंवा अपनी भतीजी के घर जा रही थी। तभी लदिगंवा गाँव के समीप रोड पार करते समय उसको बाइक सवार दम्पत्ति ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी शेखर द्विवेदी व पायलट गुलाब के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे, तभी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

