उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना पुलिस द्वारा चोरी की घटना में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार उसके कब्जे से चोरी किए गए माल की बिक्री का शेष धन बरामद किया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में ललौली थाना पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 143/26 धारा 331(4)/305(A) बीएनएस से सम्बन्धित आरोपी थाना क्षेत्र के इमलिया डेरा मजरा अढावल गाँव निवासी विजय पाल का 25 वर्षीय पुत्र मनोज उर्फ मझोली को भैंस चोरी की बिक्री का शेष धन- 4200/- रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमा में धारा 317(2) की बढोत्तरी की गई। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय भेजा गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

