उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के बरवट गांव के समीप खेत गए किसान की संदिग्ध अवस्था के मौत हो गई। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। वही घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बरवट गांव निवासी स्वर्गीय दुर्गा प्रसाद का 48 वर्षीय पुत्र रमेश चंद किसी काम से गाँव के समीप स्थित खेत गया था। तभी वहां उसकी संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

