उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक के साथ मय पुलिस बल के आगामी बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया।

फ्लैग मार्च के दौरान आम जनमानस में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से भारी पुलिस बल की उपस्थिति में लोगों को शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में पर्व मनाने का संदेश दिया गया। साथ ही आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ सम्पन्न कराने की अपील की गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share