उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थित मुख्य ईदगाह में बकरीद (ईद-उल-अजहा) के अवसर पर नमाज अदा की गई। पर्व के दृष्टिगत जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के व्यापक एवं सुदृढ़ प्रबंध किए गए थे। नमाज सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। जनपद के अन्य स्थानों पर जहां नमाज अदा की गई है, वहां भी सुरक्षा व्यवस्था के समुचित प्रबंध किए गए हैं। साथ ही कुर्बानी के दृष्टिगत भी पुलिस एवं प्रशासन द्वारा सतर्क निगरानी रखी जा रही है। त्योहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा जन पदवासियों को बकरीद पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने दी जानकारी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share