G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में ज्योतिषपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज की दो दिवसीय गविष्ठ यात्रा बुधवार को फतेहपुर में संपन्न हुई। यात्रा के दूसरे दिन बिन्दकी और जहानाबाद विधानसभा क्षेत्रों में उनका भव्य स्वागत किया गया। काली माता ज्वाला देवी मंदिर प्रांगण में गविष्ठ यात्रा के जिला प्रभारी शिवाकांत तिवारी की अगुवाई में स्वागत कार्यक्रम हुआ। शंकराचार्य ने जनसमुदाय को संबोधित करते हुए गाय के धार्मिक, आर्थिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने सभी को गौरक्षा का सामूहिक संकल्प दिलाया। बिंदकी क्षेत्र में गौरक्षा और सेवा की जिम्मेदारी आधिकारिक रूप से जिला प्रभारी शिवाकांत तिवारी को सौंपी गई। यात्रा ऐतिहासिक खजुहा स्थित बावनी इमली शहीद स्थल पहुंची। यहां शंकराचार्य ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि आजादी की पहली लड़ाई गाय की चर्बी वाले कारतूस के विरोध से शुरू हुई थी। यह सनातन संस्कृति में गाय के महत्व को दर्शाता है। उन्होंने युवाओं से देश और धर्म के लिए काम करने का आह्वान किया।इसके बाद यात्रा मलवा, चौडगरा, पहुर, बिंदकी, खजुहा, देवरी बुजुर्ग और कपिल होते हुए फतेहपुर सीमा से हमीरपुर जनपद के लिए प्रस्थान कर गई। इस मौके पर जिला प्रभारी शिवाकांत तिवारी, उदित अवस्थी, आकाश शुक्ला, सरिता, वीरेंद्र सिंह चौहान, विवेक शुक्ला, रानी, मधु, संयोगिता, आदित्य नारायण, अंजलि सहित बड़ी संख्या में सनातन धर्मावलंबी मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share