उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व के अवसर पर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ईदगाह रेडइया आबूनगर में नमाज सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का जायजा लिया गया। बकरीद पर्व के दृष्टिगत जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था के व्यापक एवं सुदृढ़ प्रबंध किए गए थे।

नमाज के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे तथा लगातार भ्रमणशील रहकर समस्त व्यवस्थाओं की निगरानी एवं समन्वय बनाए रखा। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद वासियों को बकरीद पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं शांति बनाए रखने की अपील की गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share