G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय के कुशल पर्यवेक्षण में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान में बकरीद ड्यूटी के दौरान कस्बा खागा क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी खागा दुर्गेशदीप द्वारा माल वाहक वाहन में सवारियां ले जाते हुए वाहन को रोका गया। उक्त वाहन से सभी सवारियों को सुरक्षित उतारकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाई की गई। साथ ही वाहन चालक को माल वाहक वाहनों में सवारियों के परिवहन से होने वाली संभावित सड़क दुर्घटनाओं एवं पूर्व में घटित घटनाओं के संबंध में जानकारी देते हुए भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न करने हेतु सख्त हिदायत दी गई। पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि माल वाहक वाहनों जैसे ट्रैक्टर-ट्रॉली, लोडर, पिकअप आदि में सवारियों का परिवहन न करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके एवं जनहानि से बचाव हो सके।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share