G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के दपसौरा गांव में गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में सब का रोरो कर हाल बेहाल होता रहा। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दपसौरा गांव निवासी ज्ञानेंद्र सिंह की 29 वर्षीय पत्नी मोहनी सिंह ने घर के अंदर कमरे में लगे रोशनदान में साड़ी का फन्दा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों ने जब उसको फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानिय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतिका के परिजनों ने बताया मृतिका की 7 वर्ष पूर्व शादी हुई थी और वह चार माह के गर्भ से थी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share