उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में बारह साल विश्वास, विकास व जनकल्याण के अभियान जिला कार्यशाला जेल रोड स्थित जिला कार्यालय में आयोजित हुई। जिसमें केंद्र की भाजपा सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल में देश में किये गये विकास कार्यों को सम्पर्क कर जन जन तक पहुंचाने को लेकर चर्चा हुई। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय द्वारा उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लगातार देशवासियों का विश्वास उत्तरोत्तर समृद्धिशाली हो रहा है। प्रदेश नेतृत्व द्वारा लगातार संगठनात्मक संरचना को मजबूत करने के लिए अभियान चला कर कार्यक्रम किए जाते रहे हैं। वर्तमान में 12वर्ष विश्वास के विकास के जन कल्याण के अभियान के अन्तर्गत 9 कार्यक्रमों की रुपरेखा तंय की गई है। जिसका प्रारंभ 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस से 21 जून विश्व योग दिवस तक होना है, सभी को अपनी जिम्मेदारियों को सकारात्मक रूप से परिपूर्ण करनी है। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने किया। वही जिला उपाध्यक्ष उदय लोधी को अभियान का जिला संयोजक बनाया गया है। अभियान में सह संयोजक के रूप में सुनीता गुप्ता व अरिमर्दन सिंह के साथ साथ ही मधुराज विश्वकर्मा द्वारा दायित्व निर्वहन किया जा रहा है। कार्यशाला में जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, पंकज त्रिवेदी, सुशीला मौर्या, अपर्णा सिंह, कुलदीप भदौरिया, पंकज त्रिपाठी, प्रवीण सिंह, राधा साहू, गीता सिंह, रेखा सरोज, ओम प्रकाश पाल, सुधीर मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, विमलेश पांन्डेय, सुमित द्विवेदी, राजबहादुर पासवान, बलराम चौहान, गौरव शुक्ला, शिवाकांत तिवारी, अखिलेश कुमार, अमित शिवहरे, विजय प्रताप सिंह, कमलेश योगी, रामगोपाल शुक्ला सहित समस्त जिला पदाधिकारी, मोर्चों के जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

