G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में ईद का त्योहार सौहार्द और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक मस्जिदों और ईदगाहों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईद की नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। जनपद में मस्जिदों व ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की गई। प्रशासन के निर्देशों के अनुसार नमाज मस्जिदों और ईदगाह परिसरों के अंदर ही पढ़ी गई, सड़कों पर नमाज नहीं हुई। ईद को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। मस्जिदों और ईदगाहों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा। सुबह 5 बजे से ही जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक और जनपद के सभी आला अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोगों से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की। प्रशासन की मुस्तैदी और लोगों के सहयोग से पूरे जिले में ईद का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share