G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की धाता थाना पुलिस/पीआरवी 9598 द्वारा मात्र 02 घंटे के अन्दर गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में पुलिस द्वारा किये जा रहे सराहनीय कार्यों में थाना धाता पुलिस एवं पीआरवी 9598 के कर्मचारियों द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद किया गया। थाना पर सूचना प्राप्त हुई कि शिवा पुत्र करन उर्फ कल्लू, निवासी ग्राम अटवारा थाना राजपुर जनपद चित्रकूट, उम्र करीब 08 वर्ष, जो वर्तमान में नगरूवा भट्ठा थाना धाता में रह रहा है, मां की डांट से नाराज होकर वह घर से आम तोड़ने के लिए बाग में गया था तथा बाग से लापता हो गया। सूचना प्राप्त होते ही थाना पुलिस एवं पीआरवी 9598 के कर्मचारियों द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाते हुए गुमशुदा बालक की तलाश प्रारम्भ की गई। पुलिस टीम की तत्परता एवं प्रभावी कार्यवाई के फलस्वरूप मात्र 02 घंटे के भीतर बालक को डाक खाना कस्बा धाता के पास से सकुशल बरामद कर लिया गया। बरामद बालक को उसके पिता करन उर्फ कल्लू पुत्र शिवमंगल निवासी उपरोक्त के सुपुर्द किया गया। बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों द्वारा पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई तथा स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की त्वरित कार्यवाई की सराहना की।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share